क्या AI से जॉब्स खतरे में हैं ? अपना career कैसे safe रखें ?

 क्या AI से जॉब्स खतरे में हैं ? अपना career कैसे safe रखें ?

परिचय - आज के समय में AI ( Artificial intelligence ) ने बहुत तेजी से हर फील्ड में बदलाव किया हैं ,कई जॉब्स खत्म हो चुकी है और कुछ होने की कगार में हैं | ऐसे में सबसे बड़ा सवाल हैं की क्या AI के जमाने में अपनी जॉब कैसे सुरक्षित रखें ? 

अगर आप students हैं या फिर कोई जॉब कर रहे है तो आज का ये blog आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला हैं क्योंकि यहाँ मैं आपको कुछ ऐसे तरीके बताऊँगा जिनको फॉलो करके आप अपनी जॉब को secure रख सकते हैं | 



AI क्या हैं ? -

AI एक ऐसी तकनीक हैं जिसमे मशीनों को ऐसे बनाया गया हैं जो इंसानों की तरह सोच सकते हैं सीख सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं | यह हमारे काम को बहुत ही आसान बनाता हैं घंटों का काम हम सेकेंड्स में कर सकते हैं जिससे हमारे समय की भी बचत होती हैं | 



क्या सच में AI हमारी जॉब्स खत्म कर सकता हैं ? 

AI को यही सोच कर develop किया गया था की टाइम की बचत हो सके और 4 लोगों का काम AI अकेला ही कर सके | AI के ऐसे कई टूल्स हैं जो हर फील्ड में use किये जा रहे हैं जैसे डाटा एंट्री , कस्टमर सपोर्ट आदि | इन सारी फील्ड में AI का use बहुत ज्यादा होने लगा है जिससे इन फील्ड्स की जॉब्स पर असर पड़ रहा है |

लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है की सारी जॉब्स खत्म हो जाएंगी बल्कि जॉब्स का स्वरूप बस बदलेगा | आज भी बहुत सी ऐसी कंपनी हैं जिनको ऐसे candidates की जरूरत हैं जो AI के साथ मिलकर काम कर सके |  कहने का सार बस इतना हैं की AI कभी भी हम इंसानों की जगह नहीं ले सकता बस हमारे काम करने के तरीके को बदल रहा हैं | 

AI के जमाने में हम इन जॉब्स को सुरक्षित मान सकते हैं -

हम इंसान भले ही चाँद पर पहुच गए हो किन्तु कुछ ऐसे चीजे आज भी है जिसमे हम इंसानों का involvement बहुत जरूरी हैं | ठीक ऐसे ही बहुत सी ऐसी जॉब्स हैं जिसमे human involvement आवश्यक हैं 

1. Education -  इस फील्ड में टीचर का होना बहुत जरूरी है ,AI की हेल्प लेकर हम इस department की quality को inhence कर सकते हैं |

2. Healthcare- इस फील्ड में भी human involvement का होना जरूरी हैं डॉक्टर ,नर्स , की कभी भी future में demand कम नहीं होगी |

3. Technology -  AI इंजीनियर , data analysis ,cyber security expert की demand भी आज के time बहुत तेजी से बढ़ रही हैं | 

4. Management - decision making ,team management जैसे कामों को AI कभी भी रिप्लेस नहीं कर सकता क्योंकि AI human ही operate करेगा |

5. others -  content writing भी ऐसी फील्ड है जिसमे हम इंसानों के बिना पॉसिबल ही नहीं है इसमे हम AI की मदद से इसकी quality को और inhence कर सकते हैं |

खतरे में होंगी ये नौकरियां - 

future में हो सकता है की कुछ जॉब्स पूरी तरह से खत्म हो जाए क्योंकि उनकी जगह पूरी तरह से AI  ले लेगा | उनकी में से कुछ जॉब्स इस प्रकार हैं 

data entry operator - इसमे अभी हम इंसानों का जोर चल रहा है but आने वाले समय में AI  कुछ ही मिनट में ये काम कर देगा जिससे time की भी बचत होगी | 

Accounting - हम इंसान accounting में हो सकता है कई घंटे लगा दें या फिर कभी कोई mistake हो जाए पर AI  के आने के बाद ये चंद मिनटों में और शुद्धता के साथ किया जाएगा |

Telecaller - जैसे जैसे समय बढ़ेगा वैसे वैसे टेलीकालर जॉब्स में भी AI  अपने पैर पसार लेगा | 

Future में AI  में क्या संभावनाएं होंगी - 

अभी तो हमने बात की कौन कौन सी जॉब्स AI की वजह से खतरे में हो सकती है लेकिन अब हम बात करेंगे की AI  में क्या संभावनाएं हो सकती हैं | 

AI Engineer -

Machine learning 

Data scientist 

Cyber security 

AI  content creator 

ये कुछ ऐसी जॉब्स होनी वाली हैं जो फ्यूचर में आपको अच्छा पैसा तो देंगी ही इसके साथ ही आपका फ्यूचर secure भी रहेगा क्योंकि आने वाला समय AI  के नाम होने वाला हैं ,इसलिए अभी से इसके लिए तैयार रहें |

क्या AI  से डरने की जरूरत हैं ? 

सच कहू तो AI  से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं हैं बल्कि इसको समझने की जरूरत हैं | अगर आप इसको समझ जाएं तो आप अपने फील्ड के मास्टर बन सकते हैं | AI  से दूर मत भागों बल्कि इसका use करना सीखो इसमे opportunity ढूंढो |

अगर समय के साथ आपने खुद को अपग्रेड नहीं किया तो आप कहीं पीछे होते चले जाएंगे इसलिए अभी समय हैं खुद को अपग्रेड करने का नई skills सीखने का खुद को motivate रखने का | आने वाले कुछ समय में इसकी demand और बढ़ने वाली है इसलिए खुद को अभी से तैयार रखो |

Conclusion - 

मेरे प्यारे मित्रों AI  से डरने कि बिल्कुल भी जरूरत नहीं हैं बल्कि इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना है ताकि हम भी समय के साथ चल सके आने वाले समय के लिए खुद को तैयार रख सके |

AI  अगर बहुत सी जॉब्स को खा सकता हैं तो बहुत सी जॉब्स की opportunity भी ला सकता है | इसमे संभानयें खोजने की जरूरत हैं | अगर आप नई skills सीखते हैं AI  के टूल्स सीखते है खुद को अपग्रेड रखते हैं तो आप अपने career को सुरक्षित ही नहीं बल्कि बेहतर भी बना सकते हैं | 



Comments

Popular posts from this blog

Healthy Relationship कैसे बनाएं

Best skills to learn in 2026

90% लोग क्यों fail होते हैं (और आप कैसे बच सकते हैं )