Self love क्यों हर relationship से जरूरी हैं ?

Self love क्यों हर relationship से जरूरी हैं ?

आज के समय अधिकतर लोग यह सोचते हैं की जीवन में खुश रहने के लिए एक अच्छे relationship का होना जरूरी हैं | लेकिन हकीकत तो यह है की किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी होता हैं तो वो हैं खुद से प्यार करना बिना self love के कोई भी रिश्ता लंबे time तक नहीं टिक सकता हैं |

इसलिए आज के blog के माध्यम से हम self love के importance के बारे में समझेंगे ताकि लोग खुद से ज्यादा किसी और को प्राथमिकता न दे पायें | 


Self Love क्या होता है?

self love से मतलब हैं खुद से प्यार करना ,खुद को accept करना ,आप जैसे भी हैं उसी को स्वीकार करना | अपनी कमियों को अपनी खूबियों को accept करना ,खुद के लिए अच्छा feel करना self love के अंतर्गत आता हैं |

  




1. Healthy Relationship की नींव है Self Love

सबसे पहली चीज हैं जब आप खुद से प्यार करते हैं तो आप दूसरे लोगों से भी एक healthy तरीके से connect हो पाते हैं | जब तक आप अपनी value नहीं समझेंगे ,अपनी कद्र नहीं करेंगे तब तक कोई अन्य व्यक्ति भी आपकी इज्जत नहीं करेगा | 
self love में आप सीखते हैं की आप क्या क्या deserve करते हैं ,किस तरह का nature accept करना हैं और कब दूसरों को न कहना हैं |

2. Emotional Dependence कम करता है

आज कल लोग जब अकेलापन महसूस करते हैं तो किसी के भी साथ relation में आ जाते हैं इसका मुख्य कारण हैं self love की कमी | क्युकी जब self love नहीं होता तब ही आप emotionally किसी दूसरे पर depend हो जाते हैं |

  • जिस व्यक्ति के अंदर self love होगा वो अकेला भी खुश रह सकता हैं |
  • आपकी  feelings ,emotions किसी दूसरे पर depend  नहीं रहते हैं |
  • आप कभी भी अकेलापन दूर करने के लिए relation में नहीं आते क्योंकि आपके लिए रीलैशन्शिप आपके लिए choice होता हैं जरूरत नहीं |


3. Toxic Relationships से बचाता है

जब आप खुद की इज्जत नहीं करते तो कोई दूसरा भी आपकी इज्जत नहीं कर पाता | इसलिए सबसे जरूरी हैं आप खुद से प्यार करे ,इसके कई benefits हैं इससे आपको ये समझने में मदद मिलती हैं की कौन स रिश्ता आपके लिए सही हैं और कौन स रिश्ता आपको नुकसान पहुचा सकता हैं |
इससे आप toxic लोगों से बच जाते हैं और self love की ओर बढ़ते हैं |

4. Confidence और Self-Worth बढ़ाता है

जब आप खुद से प्यार करने लग जाते हैं तो आपके अंदर confidence भी आने लगता हैं | आप अपनी life के कोई भी decision confidence के साथ लेने लग जाते हैं | और दूसरी चीज आप दूसरों से खुद को compare करना छोड़ देते हैं |
आप अपनी life को एक बेहतर ढंग से हैन्डल करने लगते हैं ,आपके शरीर में एक अलग ऊर्जा का संचार होने लग जाता हैं |

5. Better Communication सिखाता है

self love आपको अपनी को एक्स्प्रेस करने में भी मदद करता हैं , इसकी वजह से आप अपने emotion को सही ढंग से बता पाते हैं | self love की वजह से आपमे misunderstanding कम होने लगती हैं और communication के साथ साथ trust भी बढ़ता जाता हैं |

6. Relationship को Strong बनाता है

आपको सुनकर अजीब लगेगा पर self love की वजह से ही आपके relationship पहले से ज्यादा मजबूत होने लगते हैं | दोनों partners के बीच प्यार बढ़ता हैं ,और pressure भी कम होता हैं इससे आपका रिश्ता balanced रहता हैं |

7. Mental Health के लिए जरूरी

आपकी mental health के लिए self love बहुत जरूरी हैं यह anxiety ,stress और overthinking को भी काफी हद तक कम करता हैं |

👉 जब आप खुद से प्यार करते हैं:

  • आप खुद को blame करना कम करते हैं

  • आप अपने emotions को समझते हैं

  • आप खुद को heal करने लगते हैं


Self Love कैसे बढ़ाएं?

अगर आप self love develop करना चाहते हैं, तो इन steps को अपनाएं:

✔️ 1. खुद को accept करें

आप जैसे हैं, वैसे ही खुद को अपनाएं।

✔️ 2. Boundaries बनाएं

हर किसी को अपनी limits पता होनी चाहिए।

✔️ 3. Negative लोगों से दूरी रखें

जो लोग आपको नीचे गिराते हैं, उनसे दूर रहें।

✔️ 4. खुद के लिए time निकालें

Daily कुछ time सिर्फ अपने लिए रखें।

✔️ 5. खुद से positive बात करें

Self-talk को improve करें।


Conclusion

जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगे तब तक आप अपने जीवन में suffer करते रहेंगे क्योंकि भी relation आपको तब तक खुशी नहीं दे सकता जब तक आप खुद को accept और खुद को respect नहीं देते |

हमेशा याद रखे कोई भी रिश्ता खुद से बढ़कर नहीं हो सकता क्योंकि जब आप खुद को चुनते हैं तभी आपकी life में सही लोग आते हैं |  

ऐसे ही बढ़िया blog पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ और अपने relative व दोस्तों के साथ इस ब्लॉग को शेयर करना न भूले |


Comments

Popular posts from this blog

90% लोग क्यों fail होते हैं (और आप कैसे बच सकते हैं )

Healthy Relationship कैसे बनाएं

How to stop overthinking